Skip to content
kujurdeepti.in
kujurdeepti.in

Follow your Dreams

  • Home
  • About Us
  • Historical/Mysterious Places & Stories
  • Book summary & Biography (Hindi)
  • The Indian Tribes
  • Historical Facts
  • Education System ( Science & Technology )
  • History [World,Indian,Chhattisgarh]
  • Contact us
  • Privacy Policy
    • Posts
kujurdeepti.in

Follow your Dreams

Kotumsar Cave Bastar Chhattisgarh|कुटुमसर गुफा बस्तर छत्तीसगढ़

Posted on September 20, 2024September 30, 2024 By Deepti

छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का जगदलपुर शहर प्रकृति से जुड़े कई खास बातों के लिए प्रसिद्ध है। यहां घने जंगल हैं जो अद्भुत ख़ूबसूरती को अपने अंदर समेटे हुए है। जगदलपुर से लगभग 40 किलोमीटर पर जंगलों से घिरा तीरथगढ़ जलप्रपात ( Teerathgarh waterfall ) के पास प्रसिद्ध कुटुमसर की गुफाएं स्थित हैं। इसे दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी गुफा मानी जाती है, इसकी लम्बाई 2 किलोमीटर है।

1900 के दशक में कई खोजकर्ताओं ने इस गुफा की खोज की। यह स्टाइलेक्टाइट्स ( Stalactities ) और स्टेलेग्माइट ( Stalagmite ) निर्मित है। गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण कैलाश और कुटुमसर की एक निश्चित सीमा तक ही पहुंचा जा सकता है। यहाँ भरी बारिश होती है इसलिए सैलानियों के लिए अक्टूबर से जून तक ही यह खुला होता है।

Contents-

1. कुटुमसर का इतिहास
2.सैलानियों के लिए किया गया निर्माण
3.कुटुमसर आने का समय और एंट्री फीस
4. कुटुमसर के आसपास घूमने के स्थान
5. कुटुमसर कैसे पहुंचे कुछ खाश व जरुरी बातें
6. कुटुमसर गुफा कब जाएँ?
7. कुटुमसर जाने पर आप कहाँ रुक सकते हैं?
8. कुटुमसर गुफा कैसे पहुंचे?

1. कुटुमसर का इतिहास –

यह गुफा ब्रिटिश काल में अस्तित्व में आई थी। लेकिन 1980 के दशक में पुरातत्व विभाग के द्वारा यहाँ अन्वेषण/ अनुसंद्दान ( Research ) द्वारा गुफा का सटीक रूप सी मानचित्रण किया गया, जिसे 1993 ईस्वी में अंतर्राष्ट्रीय स्टार स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रकाशन में प्रकाशित किया गे गया।

2.सैलानियों के लिए किया गया निर्माण –

यहाँ हर साल शोधकर्ता और पर्यटक आते रहते हैं। यह स्थान पूर्व ब्रिटिश काल में अस्तित्व में आई। सैलानी गुफा के अंदर तक जा सकें इसके लिए कई इंतजाम किये गएँ हैं, पहाड़ी की दीवार में दरार बनाकर गुफाओं तक पहुँचने के लिए एक प्रवेश द्वार बनाया गया है। पर्यटकों के घूमने के लिए गुफा के अंत तक फैली एक कंक्रीट सड़क का निर्माण किया गया है। नीचे की ओर मार्ग है जो गुफा के कक्ष में बने हैं

3.कुटुमसर आने का समय और एंट्री फीस –

किसी भी जगह की एंट्री फीस समय के साथ बदलती रहती है। लेकिन ये हमेशा आपके बजट में ही होगी। मेरी जानकारी में –

* प्रतिव्यक्ति ( per person )25 रूपए

* कैमरा ( Camera ) के लिए 25 रूपए

* विडिओग्राफी ( Videography ) के लिए 200 रूपए

4. कुटुमसर के आसपास घूमने के स्थान –

जब आप कुटुमसर गुफा देखने आएं तो आप कई और जगह भी घूमने जा सकते हैं। ये सभी जगह प्राकृतिक सुंदरता लिए हुए हैं और हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण स्थल भी हैं। जैसे –

* चित्रकूट वाटरफाल ( Chitrakoot waterfall )

* दन्तेश्वर मंदिर ( Danteshwari Temple )

* तीरथगढ़ जलप्रपात ( Teerathgarh waterfall )

* कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान ( Kanger ghati national park )

* दलपत सागर ( Dalpat sagar )

* वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर ( Venkateshwar mandir )

5. कुटुमसर कैसे पहुंचे कुछ खाश व जरुरी बातें –

* कुटुमसर गुफा जाने के रास्ते आपको भ्रमित कर सकते हैं इसलिए अपने साथ गाईड लेकर जाना एक अच्छा ऑप्शन होगा।

* ये गुफाएं जंगलों के बीच स्थित है है इसलिए आप ट्रैकिंग के लिए तैयार रहिएगा।

* गुफा के अंदर ( ऑक्सीजन ( Oxygen ) की कमी होती है इसलिए जहां तक आप सहज महसूस कर रहे हैं वहीँ तक जाएँ ज्यादा अंदर ना जाएँ।

* इस बात का ध्यान रखें की अँधेरा होने से पहले आपस चले जाएँ।

* वहां पर्यटकों के घूमने के टाइमिंग का ध्यान रखें।

नोट- 16 अक्टूबर से 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक यह जगह पर्यटकों के लिए खुली होती है।

6. कुटुमसर गुफा कब जाएँ –

यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। सर्दियों में यहाँ का तापमान 15 – 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है यहाँ ठण्ड का आनंद लिया जा सकता है। गर्मियों में तापमान अधिक होता है और बारिश में कई जगहों पर पानी भरा होता है। इसलिए ठण्ड का समय सबसे उत्तम होता है यहाँ की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए।

7. कुटुमसर जाने पर आप कहाँ रुक सकते हैं –

कुटुमसर जाने पर आपको जगदलपुर में अच्छे होटल्स ( Hotels ) मिल जायेंगे, आपको अपने बजट के हिंसाब से होटल मिल जायेंगे।

8. कुटुमसर गुफा कैसे पहुंचे –

फ्लाईट के द्वारा – आप कुटुमसर गुफा घूमने जाने के लिए प्लेन, ट्रैन या सड़क किसी से भी जा सकते हैं। आप रायपुर एयरपोर्ट से जा सकते हैं यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़े हैं। यह कुटुमसर से 330 किलोमीटर की दूरी पर है।

ट्रैन के द्वारा – यदि आप ट्रैन के द्वारा जाना चाहते तो कुटुमसर गुफा का नजदीकी ट्रैन टर्मिनल जगदलपुर रेलवे स्टेशन है यह 27 किलोमीटर की दूरी पर है गुफा से।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप बस से कुटुमसर जाना चाहते हैं तो जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। आप आसानी से जगदलपुर पहुँच सकते हैं।

FAQ-

Q. कुटुमसर गुफा कब अस्तित्व में आया?

Ans. यह गुफा ब्रिटिश काल में अस्तित्व में आई थी। लेकिन 1980 के दशक में पुरातत्व विभाग के द्वारा यहाँ अन्वेषण/ अनुसंद्दान ( Research ) द्वारा गुफा का सटीक रूप सी मानचित्रण किया गया।

Q. यह गुफाएं कहाँ स्तिथ हैं?

Ans. जगदलपुर से लगभग 40 किलोमीटर पर जंगलों से घिरा तीरथगढ़ जलप्रपात ( Teerathgarh waterfall ) के पास प्रसिद्ध कुटुमसर की गुफाएं स्थित हैं।

Q. यह गुफा किस्से निर्मित है?

Ans. यह स्टाइलेक्टाइट्स ( Stalactities ) और स्टेलेग्माइट ( Stalagmite ) निर्मित है।

Q. इस गुफा की लम्बाई कितनी है?

Ans.- इसे दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी गुफा मानी जाती है, इसकी लम्बाई 2 किलोमीटर है।

Q. कुटुमसर गुफा पर्यटकों के लिए कब से कब तक खुला होता है?

Ans. 16 अक्टूबर से 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक यह जगह पर्यटकों के लिए खुली होती है।

Q. कुटुमसर गुफा कब जाएँ?

Ans. यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। सर्दियों में यहाँ का तापमान 15 – 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।

Q. कुटुमसर गुफा कैसे पहुंचे?

Ans. आप कुटुमसर गुफा घूमने जाने के लिए प्लेन, ट्रैन या सड़क किसी से भी जा सकते हैं।

Note- ये सभी जानकारियाँ(Information) इंटरनेट(Internet) से ली गईं हैं, अगर कोइ जानकारी गलत लगे तो आप हमें कमेंट(Comment) कर सकते हैं,हम इसे अपडेट करते रहेंगे। आपको हमारी आर्टिकल अच्छी लगती हैं तो आगे भी पड़ते रहें और इसे शेयर(share) करें।

Historical/Mysterious Places & Stories

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Mainpat Chhattisgarh Ka Shimla|मैनपाट छत्तीसगढ़ का शिमला

Posted on August 12, 2024August 15, 2024

1. परिचय 2. देखने लायक मशहूर जगहें – (i) बौद्ध मंदिर ( Baudh Mandir ) (ii) सरभंजा जलप्रपात ( sarbhanja Jalprapat ) (iii) एलिफेंट पॉइंट ( Elephant Point ) (iv) दलदली ( Daldali ) (v) मेहता पॉइंट ( Mehta Point ) (vi) मछली पॉइंट (Fish point ) (vii) उल्टा पानी…

Read More

Chhattisgarh ki Is Nadi mein milta hai Sona (Jashpur)|छत्तीसगढ़ की इस नदी में मिलता है सोना जशपुर

Posted on February 5, 2023August 16, 2024
Read More

Harappa/Indus Valley Civilization|myths|हड़प्पा/सिंधु घाटी सभ्यता|मिथक

Posted on July 22, 2024August 15, 2024

1. क्या सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता की लिपि ( Script ) को पढ़ने ( decode ) के बाद कोई रहस्य खुल जायेगा? 2. क्या सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता एक शांत ( quiet) नगर था? 3. क्या सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता के लोग घोड़े रखते थे, घोड़े मिले हैं? 4. क्या…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Sambhal masjid ka sach|संभल मस्जिद का सच?
  • Babur aor Baburi masjid ke mithak|बाबर और बाबरी मस्जिद के मिथक|क्या कहता है इतिहास?
  • Bhartiy itihaas mein mahilaon se hinsa| भारतीय इतिहास में महिलाओं से हिंसा|Violence against women
  • PRACHIN BHARAT MEIN UCHCH SHIKSHA|प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा| HIGHER EDUCATION
  • Concept Of Teaching in Hindi|meaning of Teaching|शिक्षण की अवधारणा|अर्थ, प्रकृति, उद्देश्य, विशेषताएं और आधारभूत आवश्यकताएं

Recent Comments

  • PRACHIN BHARAT MEIN UCHCH SHIKSHA|प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा| HIGHER EDUCATION - kujurdeepti.in on Did Bakhtiyar khilji burnt and destroy Nalanda University?|क्या बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविधालय को जलाकर नष्ट किया था?
  • What is Pitar Tradition?[Tribal Culture]|पितर परम्परा क्या है?[आदिवासी संस्कृति] - kujurdeepti.in on The Indian Tribes||Classification of indian Trribes भारतीय जनजातियां|भारतीय जनजातियों का वर्गीकरण
  • Computer Architecture in Hindi|कंप्यूटर की संरचना - kujurdeepti.in on what is Computer?|कंप्यूटर क्या है?|परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग, लाभ और हानि
  • what is Computer?|कंप्यूटर क्या है?|परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग, लाभ और हानि - kujurdeepti.in on Computer Architecture in Hindi|कंप्यूटर की संरचना
  • ISRO ke baare mein poori jankaari|इसरो के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में - kujurdeepti.in on Gaganyaan Mission (ISRO) In Hindi|गगनयान मिशन की पूरी जानकारी

Archives

  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • September 2023
  • July 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022

Categories

  • Book summary & Biography (Hindi)
  • Education System ( Science & Technology )
  • Historical Facts
  • Historical/Mysterious Places & Stories
  • History [World,Indian,Chhattisgarh]
  • The Indian Tribes
  • Uncategorized

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

about us

  • Home
  • About Us
  • About Us
  • Historical/Mysterious Places & Stories
  • Historical Facts
  • Book summary & Biography (Hindi)
  • The Indian Tribes
  • Education System ( Science & Technology )
  • History [World,Indian,Chhattisgarh]
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About Us

connect

  • Employee Portal
  • Customer Portal
  • Offices
  • Know More
©2025 kujurdeepti.in | WordPress Theme by SuperbThemes