Skip to content
kujurdeepti.in
kujurdeepti.in

Follow your Dreams

  • Home
  • About Us
  • Historical/Mysterious Places & Stories
  • Book summary & Biography (Hindi)
  • The Indian Tribes
  • Historical Facts
  • Education System ( Science & Technology )
  • History [World,Indian,Chhattisgarh]
  • Contact us
  • Privacy Policy
    • Posts
kujurdeepti.in

Follow your Dreams

Asia’s Second Largest Church| Kunkuri Cathedral|एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च|कुनकुरी महागिरजाघर

Posted on July 19, 2023July 17, 2024 By Deepti

जशपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और आदिवासी संस्कृति के लिए जानी जाती है। महागिरजाघर ( कैथेड्रल ) जशपुर जिले के कुनकुरी नामक स्थान पर स्तिथ है, जो जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर है। हर साल यहाँ लाखों पर्यटक पहुँचते हैं। यह चर्च एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है। यहाँ क्रिसमस त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Contents-

1.कुनकुरी चर्च के इतिहास और निर्माण की जानकारी
2.चर्च की वास्तुकला ( Architecture )
3.कुनकुरी चर्च की खास बातें क्या – क्या हैं?
4.कुनकुरी चर्च कैसे पहुंचे?
5.कुनकुरी चर्च के पास घूमने की और कौन – कौन सी जगह हैं?

1.कुनकुरी चर्च के इतिहास और निर्माण की जानकारी –

कुनकुरी चर्च को बिशप स्तानिसलास ने बेल्जियम के प्रसिद्ध वास्तुकार कार्डिनल जे ऍम कार्सी एसजे से इसका नक्शा बनवाया था। इस चर्च का निर्माण कार्य वर्ष 1962 में शुरू शुरू हुआ और वर्ष 1979 में पूरा हुआ। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस महागिरजाघर का लोकार्पण वर्ष 1982 में हुआ। इस चर्च की नीव तैयार करने में 2 साल का समय लगा और इसका पूर्ण रूप से निर्माण करने में 17 साल का समय लगा। इस चर्च को कैथोलिक ( Catholic ) समुदाय द्वारा बनवाया गया है।

कुनकुरी चर्च के बनाने के बाद से ही यहाँ और भी महत्त्वपूर्ण निर्माण कार्य हुए जैसे – लोयोला स्कूल, हॉलीक्रॉस हॉस्पिटल आदि।

2.चर्च की वास्तुकला ( Architecture ) –

इस चर्च की बनावट अर्ध गोलाकार है जिसे ड्रोन कैमरे में देखने पर ऐसा लगता है जैसे मानो प्रभु येसु दोनों हाँथ फैलाये हुए अपने पास बुला रहे हैं। इस चर्च को बनाने में ग्रेनाइट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। यह चर्च एक ही बीम पर टिका है जो वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है। इस चर्च के कई हिस्सों को अलग – अलग जगहों से लाया गया है जैसे –

चर्च की छत को उड़ीसा के राउरकेला से, खिड़कियों में बने संस्कार झारखण्ड से बनवाया गया है, चर्च में लगे घंटी को केरल से और क्रॉस के ऊपर बने कबूतर जिसे पवित्र आत्मा का प्रतीक मन जाता है उसे छत्तीसगढ़ के बस्तर के क्षेत्र से लाया गया है। इस प्रकार इस चर्च के बनाने में सभी क्षेत्र के लोगों का सहयोग है।

कैथोलिक समुदाय में 7 अंक का विशेष महत्व है इसलिए इसे ध्यान में रख कर इसका निर्माण कराया गया है। इस चर्च में 7 छत हैं, 7 दरवाजें हैं, और इनके दरवाजों पर साथ 7 संस्कारों ( बपतिस्मा संस्कार, पवित्र परमप्रसाद संस्कार, पाप स्वीकार संस्कार, दृढ़करण संस्कार, विवाह संस्कार, पुरोहिताई संस्कार और रोगियों का संस्कार )के चिन्ह अंकित हैं।

3.कुनकुरी चर्च की खास बातें क्या – क्या हैं?

* यह चर्च एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है, इस चर्च में एक साथ 8000 से 10000 लोग प्रार्थना के लिए बैठ सकते हैं।

* इस चर्च की खूबसूरती देखने और प्रार्थना करने के लिए हर साल लगभग 5 लाख से अधिक पर्यटक ( सभी धर्मों के ) यहाँ पहुँचते हैं।

* यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।

* इस चर्च को कैथोलिक ( Catholic ) समुदाय द्वारा बनवाया गया है।

* चर्च के अंदर की सजावट भी नियमों को ध्यान में रख कर किया गया है जो की बहुत ही सुन्दर हैं जिसकी चर्चा आज देश – विदेश में की जाती है।

4.कुनकुरी चर्च कैसे पहुंचे?

कुनकुरी के महागिरजाघर तक पहुंचना बहुत ही आसान है। आप यहाँ अपने वाहन से या बस से पहुँच सकते हैं।

1.निकटतम रेलवे स्टेशन – रांची रेलवे स्टेशन और अंबिकापुर रेलवे स्टेशन।

2.निकटतम बस स्टैंड – कुनकुरी बस स्टैंड, जशपुर सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़, अंबिकापुर, रांची के साथ जुड़ा हुआ है।

3.निकटतम हवाई अड्डा – रांची हवाई अड्डा से दिल्ली, कोलकाता, पटना, मुम्बई लखनऊ, वाराणसी और काठमांडू जैसे शहरों से नियमित उड़ने हैं।

5.कुनकुरी चर्च के पास घूमने की और कौन – कौन सी जगह हैं?

जशपुर जिले में और बहुत से पर्यटन स्थल हैं जहाँ आप जरूर जाना चाहेंगे। जब भी आप कुनकुरी चर्च देखने आएं और भी जगह पर्यटन स्थल देखने अवश्य जाएँ जैसे –

* कैलाश गुफा – स्थानीय लोगों का मानना है की दिव्य गखिरा गुरु ने यहाँ तपस्या करके शंकर जी को प्रसन्न किया था।

* दनगरी झरना – यह झरना घने जंगल में स्तिथ है इसकी ऊंचाई 100 फ़ीट है , लोग यहाँ पिकनिक मनाने आते जाते हैं।

* राजपुरी – यह भी लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है यह झरना जशपुर से लगभग 90 किमी दूर बगीचा नामक स्थान में है।

* रानीदाह जलप्रपात – यह जंगल के बीच स्तिथ है, यह जशपुर से 12 किमी दूर है।

FAQ

Q.चर्च का निर्माण कब हुआ?

Ans. इस चर्च का निर्माण कार्य वर्ष 1962 में शुरू शुरू हुआ और वर्ष 1979 में पूरा हुआ।

Q. कुनकुरी चर्च का नक्शा किसने बनवाया?

Ans.बिशप स्तानिसलास ने बेल्जियम के प्रसिद्ध वास्तुकार कार्डिनल जे ऍम कार्सी एसजे से इसका नक्शा बनवाया था।

Q. महागिरजाघर का लोकार्पण कब हुआ?

Ans.महागिरजाघर का लोकार्पण वर्ष 1982 में हुआ।

Q. कुनकुरी चर्च का पूर्ण रूप से निर्माण करने में कितना समय लगा?

Ans.पूर्ण रूप से निर्माण करने में 17 साल का समय लगा और इस चर्च की नीव तैयार करने में 2 साल का समय लगा।

Q. इस चर्च को किस समुदाय द्वारा बनवाया गया है।

Ans.इस चर्च को कैथोलिक ( Catholic ) समुदाय द्वारा बनवाया गया है।

Q. इसका निर्माण किससे किया गया है?

Ans.इस चर्च को बनाने में ग्रेनाइट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।

Q. इस चर्च में एक साथ कितने लोग प्रार्थना के लिए बैठ सकते हैं?

Ans. इस चर्च में एक साथ 8000 से 10000 लोग प्रार्थना के लिए बैठ सकते हैं।

Note- ये सभी जानकारियाँ(Information) इंटरनेट(Internet) से ली गईं हैं, अगर कोइ जानकारी गलत लगे तो आप हमें कमेंट(Comment) कर सकते हैं,हम इसे अपडेट करते रहेंगे। आपको हमारी आर्टिकल अच्छी लगती हैं तो आगे भी पड़ते रहें और इसे शेयर(share) करें।

Historical/Mysterious Places & Stories

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Harappa/Indus Valley Civilization|myths|हड़प्पा/सिंधु घाटी सभ्यता|मिथक

Posted on July 22, 2024August 15, 2024

1. क्या सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता की लिपि ( Script ) को पढ़ने ( decode ) के बाद कोई रहस्य खुल जायेगा? 2. क्या सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता एक शांत ( quiet) नगर था? 3. क्या सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता के लोग घोड़े रखते थे, घोड़े मिले हैं? 4. क्या…

Read More

Chhattisgarh ki Is Nadi mein milta hai Sona (Jashpur)|छत्तीसगढ़ की इस नदी में मिलता है सोना जशपुर

Posted on February 5, 2023August 16, 2024
Read More

Kotumsar Cave Bastar Chhattisgarh|कुटुमसर गुफा बस्तर छत्तीसगढ़

Posted on September 20, 2024September 30, 2024

1. कुटुमसर का इतिहास 2.सैलानियों के लिए किया गया निर्माण 3.कुटुमसर आने का समय और एंट्री फीस 4. कुटुमसर के आसपास घूमने के स्थान 5. कुटुमसर कैसे पहुंचे कुछ खाश व जरुरी बातें 6. कुटुमसर गुफा कब जाएँ? 7. कुटुमसर जाने पर आप कहाँ रुक सकते हैं? 8. कुटुमसर गुफा…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Sambhal masjid ka sach|संभल मस्जिद का सच?
  • Babur aor Baburi masjid ke mithak|बाबर और बाबरी मस्जिद के मिथक|क्या कहता है इतिहास?
  • Bhartiy itihaas mein mahilaon se hinsa| भारतीय इतिहास में महिलाओं से हिंसा|Violence against women
  • PRACHIN BHARAT MEIN UCHCH SHIKSHA|प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा| HIGHER EDUCATION
  • Concept Of Teaching in Hindi|meaning of Teaching|शिक्षण की अवधारणा|अर्थ, प्रकृति, उद्देश्य, विशेषताएं और आधारभूत आवश्यकताएं

Recent Comments

  • PRACHIN BHARAT MEIN UCHCH SHIKSHA|प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा| HIGHER EDUCATION - kujurdeepti.in on Did Bakhtiyar khilji burnt and destroy Nalanda University?|क्या बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविधालय को जलाकर नष्ट किया था?
  • What is Pitar Tradition?[Tribal Culture]|पितर परम्परा क्या है?[आदिवासी संस्कृति] - kujurdeepti.in on The Indian Tribes||Classification of indian Trribes भारतीय जनजातियां|भारतीय जनजातियों का वर्गीकरण
  • Computer Architecture in Hindi|कंप्यूटर की संरचना - kujurdeepti.in on what is Computer?|कंप्यूटर क्या है?|परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग, लाभ और हानि
  • what is Computer?|कंप्यूटर क्या है?|परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग, लाभ और हानि - kujurdeepti.in on Computer Architecture in Hindi|कंप्यूटर की संरचना
  • ISRO ke baare mein poori jankaari|इसरो के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में - kujurdeepti.in on Gaganyaan Mission (ISRO) In Hindi|गगनयान मिशन की पूरी जानकारी

Archives

  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • September 2023
  • July 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022

Categories

  • Book summary & Biography (Hindi)
  • Education System ( Science & Technology )
  • Historical Facts
  • Historical/Mysterious Places & Stories
  • History [World,Indian,Chhattisgarh]
  • The Indian Tribes
  • Uncategorized

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

about us

  • Home
  • About Us
  • About Us
  • Historical/Mysterious Places & Stories
  • Historical Facts
  • Book summary & Biography (Hindi)
  • The Indian Tribes
  • Education System ( Science & Technology )
  • History [World,Indian,Chhattisgarh]
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About Us

connect

  • Employee Portal
  • Customer Portal
  • Offices
  • Know More
©2025 kujurdeepti.in | WordPress Theme by SuperbThemes