7वीं शताब्दी – 7 वीं शताब्दी के प्रथम दशक में मोहम्मद पैगम्बर के द्वारा इस्लाम धर्म की शुरुवात की गई। इस्लाम की शुरुवात इन्होने मक्का से की। 622 ईसवी में पैगम्बर मोहम्मद मक्का से मदीना आ गए एवं यहाँ हिजरी संवत की शुरुवात की।
Contents-
1.भारत में अरबी आक्रमण 2.भारत में तुर्क आक्रमण (i).मोहम्मद गजनवी ( प्रथम शासक ) (ii). मोहम्मद गौरी ( द्वितीय शासक ) |
1.भारत में अरबी आक्रमण –
712 ईस्वी में अरबी शासक मोहम्मद बिन कासिम ने भारत पर आक्रमण किया।
* भारत के तक्षशिला प्रान्त के दाहिर के शासक पर आक्रमण किया।
* परन्तु इसने भारत में स्थाई रूप से शासन नहीं किया तथा वापस लौट गया।
* भारत में प्रथम अरबी आक्रमण – मोहम्मद बिन कासिम
2.भारत में तुर्क आक्रमण –
(i).मोहम्मद गजनवी ( प्रथम शासक ) मृत्यु 1030 –
* पहला शासक जिसने ‘सुल्तान’ की पदवी धारण की।
* इसने हिन्दुओं का कत्लेआम किया तथा मूर्तिओं को भांग कर ‘बुतशिकन एवं गाजी’ की उपाधि धारण की।
* यह गजनी ( तुर्क से ईरान के बीच का क्षेत्र ) का शासक था।
* यह प्रथम तुर्क था, जिसने भारत पर आक्रमण किया।
* 1000 से 1026-27 ईस्वी के मध्य 17 बार भारत पर आक्रमण किया।
* आक्रमण का कारण – (1) धन लूटना एवं, ( 2 ) इस्लाम धर्म का प्रचार
* भारत पर प्रथम आक्रमण 1000 में जयपाल के विरुद्ध किया।
* 1008 ईस्वी में महमूद ने छठे आक्रमण में आनंदपाल को वायेहिन्द के युद्ध में परास्त किया।
* इसने नमरकोट स्तिथ प्रसिद्ध ‘ज्वाला मंदिर’ को लूटा।
* 16 वां आक्रमण 1025 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर किया।
* 17 वां और अंतिम आक्रमण 1026 ईस्वी में राजस्थान के खोखर जाती के विरुद्ध लड़ा।
* इनके साथ दो साहित्यकार भारत आये –
( 1 ) अलबरूनी – ‘तहक़ीक़-ए-हिन्द’
* 11 वीं शताब्दी में भारत आया, वह संस्कृत का विद्वान था।
( 2 ) फिरदौसी – शाहनामा (Book of king ) .
(ii).मोहम्मद गौरी ( द्वितीय शासक ) – 1206 ईस्वी
* यह दूसरा तुर्क था। जिसने भारत पर आक्रमण किया।
* यह भी गजनी का शासक था।
* यह शहाबुद्धीन मुहम्मद या मुईजुद्धीन मुहम्मद बिन साम के नाम से जाना जाता था।
* उद्देश्य – धर्म प्रचार व धन लूटना।
* इसने 1175 में प्रथम बार भारत पर आक्रमण किया। ( जाटों के विरुद्ध )
* 1178 ईस्वी में सोलंकी शासक मूलराज द्वितीय से पराजित हुआ।
* 1191 में तराईन का प्रथम युद्ध लड़ा था – मोहम्मद गौरी विरुद्ध पृथ्वीराज चौहान, इसमें पृथ्वीराज चौहान विजयी हुए।
* 1192 ईस्वी में तराईन का द्वितीय युद्ध हुआ – इस युद्ध में मोहम्मद गौरी विजयी हुआ ( मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच ) . इसी युद्ध से भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई।
* 1194 ईस्वी में चंदावर का युद्ध लड़ा – मुहम्मद गौरी विजयी ( मुहम्मद गौरी विरुद्ध जयचंद्र ) जयचंद्र पृथ्वीराज चौहान का सेनापति था।
* चंदावर युद्ध के पश्चात् मोहम्मद गौरी ने भारत का शासन कुतुबुद्धीन एबक को सौंपकर गजनी वापस चला गया।
* मुहम्मद गौरी का अंतिम अभियान पंजाब के खोखर जाती के विरुद्ध था।
* गौरी ने प्रत्यक्ष शासन नहीं किया, उसने गुलाम नियुक्त किये –
1) कुतुबुद्धीन एबक ( दिल्ली )
2) बख्तियार खिलजी ( बंगाल )
3) कुवाया ( सिंध )
4) यालदोस ( गजनी )
* गौरी ने सिक्कों में लक्ष्मी माता की तस्वीर जारी की।
* इसी के साथ मोईनुद्धीन चिश्ती भी भारत आया।
* 1206 ईस्वी में मोहम्मद गौरी के मृत्यु के पश्चात् उसका गवर्नर कुतुबुद्धीन एबक दिल्ली का शासक बना, चूंकि एबक मोहम्मद गौरी का गुलाम था। अतः एबक के वंश को गुलाम वंश कहा गया।
Note- ये सभी जानकारियाँ(Information) इंटरनेट(Internet) एवं किताब ( Book) से ली गईं हैं, अगर कोइ जानकारी गलत लगे तो आप हमें कमेंट(Comment) कर सकते हैं,हम इसे अपडेट करते रहेंगे। आपको हमारी आर्टिकल अच्छी लगती हैं तो आगे भी पड़ते रहें और इसे शेयर(share) करें।